इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में वर्ष 2018 में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया था जिसमें नाबालिक के पड़ोस में ही रहने वाले उसके फूफा द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया था वही जिला न्यायालय द्वारा आरोपी को 20 वर्ष की कारावास की सजा से दंडित किया है
पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां वर्ष 2018 में क्षेत्र की रहने वाली एक 8 वर्षीय नाबालिग के साथ पड़ोस में ही रहने वाले उसके फूफा द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था घटना के बाद नाबालिक घबराई हुई थी अगले दिन नाबालिक में पूरी घटना अपने माता पिता को बताई जिसके बाद नाबालिक ने अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंचकर आरोपी फूफा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था वही पूरे मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल पहुंचा दिया गया था वही तब से ही प्रकरण में दर्जनों बयान हुए और माननीय न्यायालय द्वारा भी पूरी हरकत को घिनौना मानते हुए आरोपी फूफा को 20 वर्ष कारावास की सजा से दंडित किया है।
