राजस्थान के भीलवाड़ा में नाबालिग गुर्जर कन्या के साथ बलात्कार व नृशंस हत्या के विरोध में गुर्जर समाज इंदौर कमिश्नर इंदौर को ज्ञापन दिया और आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाए जाने की मांग की,,,,
शनिवार को गुर्जर समाज के सभी समाज बंधुओ ने अपराधियों को फांसी की सजा देने की मांग की व गुर्जर समाज की पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की प्रशासन से मांग की,, गौरतलब है कि हाल ही में भीलवाड़ा जिले में जंगल में बकरी चराने गई बच्ची से रेप कर उसकी हत्या कर दी गई थी,, जिससे गुर्जर समाज में आक्रोश है।
