इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र मैं रहने वाले परिवार ने गुमशुदगी का मामला पंजीबद्ध कराया था पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी
दरअसल पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहां फरियादी ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी के मामले में केस दर्ज कराया था परिजनों ने पुलिस को बताया था कि एक नाबालिक बच्ची को कोई अज्ञात बदमाश बहला-फुसलाकर साथ ले गया है पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी थी वहीं पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली की नाबालिक बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला सुनील खंडवा में किसी गांव में रह रहा है पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बताए हुए पते पर पहुंची जहां नाबालिक बच्ची को एक बच्चा भी है वहीं पुलिस ने नाबालिक पीड़िता और उसके बच्चे को नाबालिक पीड़िता के माता-पिता को सुपुर्द किया है पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार किया है वहीं आरोपी पर विभिन्न धाराओं पर पुलिस ने केस दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया है
