नाबालिक को एक तरफा प्यार में धमकी,मारपीट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

चंदन नगर पुलिस ने एक नाबालिक लड़की की शिकायत पर छेड़छाड़,मारपीट ओर पॉस्को एक्ट के तह्त केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक कालू निवासी पंचमूति नगर के खिलाफ 17 साल की लड़की ने केस दर्ज करवाया है। लड़की ने बताया कि सोमवार को वह जाॅब से अपनी सहेली के साथ घर जा रही थी। इसी दौरान कालू ने उसे पंचमूर्ति नगर के पास रोका ओर हाथ पकड़कर बात करने के दबाव बनाया। पीड़िता ने बात करने से इंकार किया तो पीड़िता को काटकर नाले में फेंकने की बात कही। इसके बाद लड़की को बुरी तरह से पीटा। जिसमें उसके आंख में चोट आ गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Exit mobile version