नाकोड़ा स्वीट्स से कलेक्शन के 7 लाख 30 हज़ार रुपए की चोरी की घटना में पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है कंडक्टर ने अपने पुराने साथी के साथ मिलकर ही रची थी चोरी की साजिश और उपयोग से 7 लाख रुपए बरामद।
दरअसल मामला चंदननगर थाना क्षेत्र में नाकोड़ा स्वीट्स का कलेक्शन 7 लाख 30 हज़ार रुपए लेने के लिए ड्राइवर और कंडक्टर को भेजा था. जब गाड़ी से ड्राइवर चाय पीने नीचे उतरा इसी दौरान कंडक्टर रवि और उसका साथी राजेश ने मिलकर गाड़ी में रखा 7 लाख 30 हज़ार रुपए का बैग चोरी कर लिया घटना की जानकारी जब मलिक को लगी तो थाने पर इसकी शिकायत की गई थी पुलिस ने आरोपी रवि और राजेश को गिरफ्तार कर आरोपियों से चोरी किया गया 7 लाख रुपए बरामद किए हैं वहीं अन्य और भी घटनाओं को लेकर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
