नशे में युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, निगम कर्मचारियों ने मुश्किल से उतारा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र स्थित जनता क्वाटर में सोमवार को शराबी के हंगामे से कुछ देर अफरा-तफरी मची रही। बड़ी मुश्किल से उसे नीचे उतारा गया। शराबी युवक नशे में पानी की टंकी पर युवक पर चढ़ा था। करीब दो घंटों तक हंगामा होता रहा और आस-पास के लोगों का जमावड़ा लग गया।

लोगों ने भी उसे नीचे उतारने के प्रयास किए, लेकिन वह नहीं उतरा। शराब के नशे में युवक टंकी पर से नीचे कूदने की धमकी देता रहा। लोगों ने नगर निगम में शिकायत की और निगमकर्मियों को शराबी युवक को नीचे उतारने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। नगर निगम ने टंकी की सीढ़ियां तोड़कर शराबी व्याक्ति को नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को बाद में पता चला कि व्यक्ति शराब के नशे में है। दरअसल इस पुरानी पानी की टंकी से कई सालों से पानी का सप्लाय बंद है और यह जर्जर स्थिति में है।

Exit mobile version