नशे के लिए चोरी करने वाले 3 बदमाश पकड़ाए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर| लसूड़िया पुलिस ने 3 चोरों को पकड़ा है, ये नशे के लिए चोरी करते थे। आरोपियों के नाम रोहित उर्फ पाटर भालसे और दो नाबालिग (तीनों निवासी मालवीय नगर) हैं। आरोपियों ने निरंजपुर में वर्षा के घर चोरी की थी। इन्हें फुटेज के आधार पर पकड़ा है। उधर, कनाड़िया टीआई केपी यादव की टीम ने भी तीन चोरों को पकड़ा है। इनके नाम दीपक उर्फ भांजा बंसल निवासी सूरज नगर और उसके साथी मनीष सोनेरे व अनिल गुनावत हैं।

Exit mobile version