इंदौर शहर की कनाडिया थाना पुलिस ने दो बदमाश जीजा और साले को पकड़ा है जो लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया कि वह नशे के आदी है एवं अपनी लत को पूरा करने के लिए लूट की वारदात करते थे। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से लगभग ₹100000 से ज्यादा का माल बरामद किया है।
दरअसल खुडेल थाना क्षेत्र के गांव दूधिया की रहने वाली नेहा पति कमलेश गुर्जर ने कनाडिया थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी कि गत 22 अक्टूबर को दो बदमाश अचानक मोटरसाइकिल से आए और उसका पर्स छीनकर फरार हो गए थे। महिला के पर्स में एक मोबाइल एवं सोने चांदी के कुछ जेवरात सहित कुछ नकदी रुपये भी रखे हुए थे।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपने थाना क्षेत्र के आसपास सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों के हुलिए की तस्वीर कर उनकी तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस दे दो संदिग्ध को हिरासत मिले या जिन्होंने पूछताछ में लूट की वारदात को करना कबूल किया पकड़े गए बदमाश 25 वर्षीय रोहित पिता कैलाश खटीक निवासी ब्लु वाटर पार्क कि जोप्पड़ पट्टी और उसका नाबालिक साला है। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह नशे के आदि है एवं अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए लूट की वारदातों करते थे।
पुलिस ने बदमाशों से वारदात में उपयोग की जाने वाली मोटरसाइकिल मोबाइल एवं सोने चांदी के जेवरात समेत कुल 120000 रुपए से ज्यादा का माल बरामद किया है।
