शिप्रा पुलिस थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा की घटना, बेटे के रोज-रोज शराब पीकर आने पर पिता ने कर दी थी पिटाई, इससे नाराज बेटे ने कर दी पिता की हत्या
नशा करने से रोकने पर एक नाबालिग बेटे ने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार किया है। उसने पिता के सीने में चाकू मारा था। वह नशाखोरी करने वाले युवकों की संगत में पड़ गया था।
एसपी (ग्रामीण) सुनील मेहता के मुताबिक, घटना शिप्रा थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुरा की है। बुधवार रात लक्ष्मण पुत्र प्रकाश का 17 वर्षीय बेटा शराब के नशे में घर आया था। इस पर लक्ष्मण ने उसे फटकारा कि तू नशा करने लगा है।बुरी संगत में पड़ गया है। रोजना शराब पीने लगा है। लक्ष्मण ने बेटे की पिटाई भी कर दी। गुस्से में बेटे ने पिता लक्ष्मण के सीने में चाकू घोंप दिया। उसका भाई कैलाश तत्काल अस्पताल ले गया, लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात को ही नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया।
