अन्नपूर्णा पुलिस के अनुसार बुधवार रात इंदु पति गौरव तिवारी (35) की मौत हो गई थी सुदामा नगर में नवविवाहिता की मौत होने के बाद परिजन ने वहां जाकर जमकर हंगामा किया। वे बेटी के ससुराल के सामने सड़क पर बेटी का शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि ससुराल वालों ने मिलकर हमारी बेटी की हत्या की है। अन्नपूर्णा पुलिस के अनुसार बुधवार रात इंदु पति गौरव तिवारी (35) की मौत हो गई थी। गुरुवार सुबह ससुराल वालों ने सभी को बताया कि इंदु ने फांसी लगाकर जान दे दी।
गुरुवार को उसका पीएम हुआ। गुस्साए मायके वालों ने पति सहित सास, ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है। शुक्रवार को मायके वालों ने शव रखकर ससुराल पक्ष पर हत्या केस दर्ज करने की मांग की। पुलिस के समझाने पर बेटी का अंतिम संस्कार किया। टीआई गोपाल परमार का कहना है, मामले की एसीपी स्तर पर जांच हो रही है। बयान होने, पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई होगी।
