नगर निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये ठगे, केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आजाद नगर थाना पुलिस ने ध्रुव वर्मा के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।आरोपित ने बेरोजगार युवकों से नौकरी के नाम पर लाखों रुपये ठगे थे। फर्जी नियुक्ति पत्र भी बनाकर नगर निगम भेज दिया था।

टीआइ इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक, फरियादी प्रवीण पुत्र मुकेश चौहान निवासी इदरीश नगर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान ध्रुव वर्मा से परिचय हुआ। उसने बताया कि वह मध्य प्रदेश का निगम सुपरवाइजर हूं। उसकी अफसरों से जान पहचान है। उच्च पद पर नौकरी लगवा सकता है। प्रवीण से उसने असिस्टेंट की नौकरी का प्रलोभन दिया और पांच लाख रुपये ले लिए। आरोपित ने फर्जी नियुक्ति पत्र बनाया और कहा कि पत्र दिखाकर ज्वाइन कर लेना। इसी तरह रिश्तेदार प्रतीक पुत्र राजकुमार राय निवासी इदरीश नगर से भी दो लाख रुपये ले लिए।

Exit mobile version