नगर निगम की राजस्व वसूली का टारगेट तैयार निगमायुक्त ने ज़ोन प्रभारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

नगर निगम ने राजस्व वसूली में इस वर्ष वसूली के लिए पिछले साल की 700 करोड़ रुपये कि वसूली से अधिक का टारगेट तय किया गया है जिसके लिए निगमायुक्त ने ज़ोन प्रभारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए

दरअसल 31 मार्च को वित्तिय वर्ष का अंतिम दिन है जिससे पहले नगर निगम इंदौर पर राजस्व वसूली का दबाव रहता है जिसे लेकर निगमायुक्त से लेकर निम्न स्तर के कर्मचारी जी जान लगाकर वसूली अभियान में जुट जाते हैं जिसका ही नतीज़ा है कि साल 2020 से 2021 तक सात सौ करोड़ की वसूली की गई थी जो निगम के इतिहास में सबसे बड़ी राजस्व वसूली के नाम पर दर्ज है. इस साल के खत्म होने से पहले निगम पर पिछले साल की वसूली से ज्यादा का टारगेट तय किया गया है जिसके लिए निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने निगम के सभी झोन के प्रभारियों की आवश्यक बैठक स्मार्ट सिटी कार्यालय परिसर स्थित सिटी बस के ऑफिस में आयोजित की गई. जहाँ निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने सभी अधिकारीयों को हर हाल में पिछले साल से अधिक वसूली करने का टारगेट दिया है इस बारे ने जानकारी देते हुए निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि राजस्व वसूली वित्तीय वर्ष में संपत्तिकर, जलकर, कचरा संग्रहण शुल्क, लाइसेंस संबंधित राजस्व वसूली की जानी है जिसे लेकर निगम के अधिकारीयों को जानकारी दी गई है

Exit mobile version