इंदौर के मध्य क्षेत्र राजवाड़ा पर फुटकर विक्रेताओं ने नगर निगम की कार्रवाई का विरोध करते हुए अपने सामानों की होली जलाई, जिसके कारण कुछ समय तक राजवाड़ा क्षेत्र की व्यवस्था भी प्रभावित हुई।
– दरअसल, राजवाड़ा क्षेत्र पर कई सालों से फुटकर विक्रेता अपनी अस्थाई दुकानों को लगाकर अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं, जिसपर नगर निगम द्वारा कई बार इन विक्रेताओं पर कार्रवाई भी की गई है। वही आज भी नगर निगम का अमला जब राजवाड़ा क्षेत्र पर कार्रवाई करने पहुंचा, तभी वहां फुटकर विक्रेताओं का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके बाद उन विक्रेताओं ने लामबंद होकर नगर निगम की कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया साथ ही राजवाड़ा चौराहे पर ही अपने सामानों की होली भी जलाई, इस दौरान विक्रेताओं ने नगर निगम की कार्रवाई और नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
