नकाबपोश बदमाश ने पिस्टल अड़ाकर युवक को लूटा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

विजय नगर थाना क्षेत्र में नकाबपोश बदमाश ने युवक को लूट लिया। बदमाश ने पिस्टल अड़ाकर गोली मारने की धमकी दी। सामान छीनने के बाद हाथ ऊंचे करवाए और भगा दिया। पुलिस को घटना के सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। घटना बुधवार रात करीब सवा 12 बजे की है। विवेक पुत्र विजय झरबड़े पैदल घर जा रहा था। स्कीम-54 स्थित आनंद सभागृह के पास एक बदमाश आया और आवाज लगाकर युवक को रोका। बदमाश ने मुंह पर कपड़ा लपेट रखा था। उसने पिस्टल दिखा कर युवक को गोली मारने की धमकी दी। वह विवेक को एक तरफ ले गया और पर्स, मोबाइल व रुपये, एटीएम, आधार कार्ड आदि छीन दिए।

Exit mobile version