जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक लोहा व्यापारी का पीछा कर रहे दो आरोपियों द्वारा लूटने का प्रयास किया गया घटना देर शाम की बताई जा रही है जब व्यापारी अपने घर जा रहा था और पीछे से एक्टिवा पर दो बाइक सवार बदमाशों ने उससे लूटने का प्रयास किया बदमाशों ने उसे रिवाल्वर दिखाई लेकिन व्यापारी की हिम्मत के कारण यह लूट नहीं हो पाई जैसे ही बदमाशों ने व्यापारी को वह रिवाल्वर दिखाई व्यापारी उस पर झपट पड़ा और डर के दोनों ही आरोपी मौके से फरार हो गए जहां पर पुलिस को व्यापारी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है वही सीसीटीवी फुटेज की सामने आया है जिसके आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश में जुटी है
जानकारी के अनुसार घटना सोमवार देर शाम 8:00 से 8:30 के बीच की बताई जा रही है जब हातिम भाई रंगवाला जिनकी हाथीपाला स्थित मालवा रोलिंग के नाम से दुकान है वह सोमवार शाम दुकान बंद कर वीर सावरकर नगर स्थित अपने घर की ओर जा रहे थे वहीं पर रेकी करने के बाद दो नकाबपोश बदमाश व्यापारी के घर पहुंचने से पहले उसे रोकते हैं और नकली रिवाल्वर दिखाकर बिग छीनने का प्रयास करते हैं जहां पर व्यापारी हातिम भाई ने हिम्मत करके दोनों ही बदमाशों पर झपट पड़े और बदमाशों की रिवाल्वर छीनने का प्रयास किया बदमाश इतने डरे हुए थे कि वह रिवाल्वर छोड़कर ही मौके से फरार हो गए व्यापारी के पास बैग में 70 से 80 हजार रखे हुए थे लेकिन बदमाश उसे ले जा नहीं पाए… घटना के बाद लोहा व्यापारी द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कराई और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है
