इंदौर राजेंद्र नगर पुलिस ने नकली रिवाल्वर की नोक पर जोमैटो बॉय से लूट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नशे की लत पूरी करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया था, फिलहाल आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड खंगाल कर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
इंदौर शहर में बढ़ता नशे का कारोबार शहर के युवाओं को अपराध के दलदल में धकेल रहा है, कई अपराधी नशे की लत को पूरी करने के लिए वारदातों को अंजाम दे रहा है, तो कई मासूम अब अपराधी बन रहे हैं। इंदौर राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने ऐसे ही दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों से पुलिस ने नकली रिवाल्वर भी बरामद की है, डीसीपी आदित्य मिश्रा के मुताबिक जोमैटो कंपनी का डिलीवरी ब्वॉय सुमंत सिंह पिशोरी ढाबा से आर्डर लेकर अन्नपूर्णा जा रहा था, तभी अचानक केशरबाग ब्रिज के सर्विस रोड के किनारे दो अज्ञात बदमाशों द्वारा उससे ड्राइविंग लाइसेंस मांगा गया, नहीं देने पर उसे एक बदमाश ने पेंट की जेब से नकली रिवाल्वर निकाली और धमकाते हुए बोला कि आवाज मत करना नहीं तो अच्छा नहीं हो इतने में दूसरे बदमाश ने फरियादी के हाथ से मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। इसी दरमियान अचानक नगर निगम कचरा गाड़ी गुजरती देख फरियादी ने चिल्लाना शुरू किया, जिसके बाद मौका देख कर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन निगम कर्मी की कार्यकुशलता से एक आरोपी पकड़ में आ गया, उसी की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी शुभम जगदाले और रजत यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
