नकली नोट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार आसाराम बापू के आश्रम से कनेक्शन आया सामने

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की अन्नपूर्णा पुलिस ने पिछले दिनों नकली नोट के मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था वही इस पूरे मामले में पुलिस के द्वारा लगातार आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है तो वहीं इस पूरे मामले में पकड़े गया एक आरोपी आसाराम बाबा के उत्तराखंड में मौजूद एक आश्रम में भी जाकर रुका था अतः पुलिस इस पूरे मामले में काफी बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है तो वहीं पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पूरे मामले का नेपाल कनेक्शन भी सामने आ रहा है।

नकली नोट को छाप कर बाजार में चलने वाले एग्रो का पर्दाफाश पिछले दिनों अन्नपूर्णा पुलिस ने किया था इस पूरे मामले में पुलिस ने अभी तक कार्रवाई करते हुए उज्जैन सहित अन्य जगहों से तकरीबन 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस कुछ और आरोपियों को चिन्हित कर रही है और जल्द ही उनको भी पकड़ने की बात कर रही है वहीं पकड़े गए आरोपियों ने अभी तक तकरीबन 10 लाख से अधिक नकली नोट को बाजार में खफा दिया है वहीं नकली नोट को खपाने वाले कुछ आरोपी उत्तराखंड सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में भी घूमने जाते थे और वहां पर भी नकली नोट खापा देते थे वहीं इस पूरे मामले में एक आरोपी तो आसाराम बापू के आश्रम में भी रख कर आया था और इसके कनेक्शन वहां पर से भी सामने आ रहे हैं तो वहीं पकड़े गए आरोपियों के कुछ कनेक्शन नेपाल से भी सामने आ रहे हैं और इसी संभावना जताई जा रही है कि देश के बाहर के कुछ लोग पकड़े गए आरोपियों के संपर्क में थे जिनके बारे में पुलिस लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई है और आने वाले दिनों में इस पूरे ही मामले में अन्नपूर्णा पुलिस कुछ और कुछ बड़े खुलासे करने की बात भी कह रही है।

Exit mobile version