इंदौर एमजी रोड थानां क्षेत्र के डीआरपी लाइन के समीप बने एक शिव मंदिर के पास एक एक्टिवा सवार यवुक को दो अज्ञात बदमाशों ने पहले रोका और उसे क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया फरियादी द्वारा जब पुलिस को शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने मामले में दोनों ही अज्ञात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई और दोनों को हिरासत में लिया है आरोपी शहर में कई जगह नकली क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर लूट की वारदात कर चुके हैं वहीं पुलिस अब आरोपियों से अन्य जानकारी जुटा रही है और शहर में उन्होंने इस तरह से नकली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर कहां-कहां पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था
डीसीपी धर्मेंद्र भदौरिया ने बताया कि कुछ दिन पहले भागीरथ पिता नारायण कुमावत जब बंगाली चौराहे से डीआरपी लाइन की ओर आ रहे था । उसने पहले गोयल नगर एटीएम से कुछ रुपए निकाले रास्ते में आते वक्त फरियादी द्वारा ₹10 हजार रु किसी व्यक्ति को दिए गए ₹15 हजार फरियादी के पास जेब में रखे हुए थे तभी डीआरपी लाइन के समीप बने शिव मंदिर के पास दो अज्ञात बदमाश आए और उन्होंने अपने आप को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया फरियादी द्वारा पूरे मामले की शिकायत थाने पर दर्ज कराई गई थी पूरे मामले में पुलिस द्वारा दोनों ही आरोपियों को हिरासत में लिया है दोनों ही आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है और कहां-कहां इन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया है और पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
