नकली आर्मी अधिकारी बनकर, स्टूडेंट से रुपए ऐठने वाला आया गिरफ्त में

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • अधिकारी बनकर ,पुलिस , स्टूडेंट ब आम नागरिकों से कर चुका है फ्रॉड।

इंंदौर। धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। क्राइम ब्रांच टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक फर्जी साइबर सेल अधिकारी द्वारा फरियादी से बैंक अकाउंट में आए पैसों के संबंध फरियादी को डरा धमकाकर साइबर सेल में एफआईआर करने की धमकी देकर 2 लाख 60 हजार रुपये ऐठ लिए । अधिक पैसो की मांग की जा रही है । जिसे अपराध शाखा इंदौर व थाना आजाद नगर की टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पकड़ कर उसके विरुद्ध थाना आजाद नगर इंदौर पर अपराध धारा 419 , 420 , 384 , 389 , 294 IPC 120 बी का पंजीबद्ध कर लिया। मुख्य आरोपी शिवम चावरे गिरनार सिटी सिमरोल रोड ने बताया कि उसके द्वारा अपने साथी चित्रांश शर्मा कोदरिया के साथ मिलकर ,कई लोग जैसे कविता मिश्रा व तिलक करोले , कदम सिंह मीणा व ओम प्रकाश चाय वाला अन्य लोगो से शेयर मार्केट , प्लाट दिलवाने के नाम पर फ्रॉड किया गया था। आरोपी शिवम प को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

Exit mobile version