नए साल में पांच लाख से ज्यादा भक्तों के खजराना गणेश मंदिर पहुंचने का अनुमान, बदलेगी दर्शन व्यवस्था

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर नव वर्ष के आगमन को लेकर शहर में अलग-अलग आयोजन होने हैं वही बात करें तो इंदौर के प्राचीन खजराना गणेश मंदिर की जहां बड़ी संख्या में लोग अपने नए वर्ष की शुरुआत के लिए खजराना गणेश के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं उसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस में वहां पर विशेष व्यवस्था की है इस बार 5 लाख लोगों से अधिक की पहुंचने की आशंका बताई जा रही है जानकारी देते हुए डीसीपी अभिषेक आनंद ने बताया कि इस वर्ष बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों की पहुंचने की आशंका है इसको लेकर वहां का दौरा कर बैरिकेडिंग कर दी गई है और आने और जाने वालों का रूट भी निर्धारित कर दिया है वही दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था बनाई गई है ताकि वहां जाम की स्थिति ना हो। वही मंदिर के अंदर की व्यवस्था भी होता की गई है जहां त्री स्तरीय बैरिकेडिंग की गई है ताकि दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों को किसी तरह की समस्या ना हो और दर्शन करने वाले जल्दी दर्शन करके बाहर निकल जाए ताकि वहां मंदिर परिसर में ज्यादा भीड़ जमा ना हो वहां वही गणेश चतुर्थी के वक्त ऐसी व्यवस्था की गई थी कि 15 से 20 मिनट में श्रद्धालु अपने दर्शन करके मंदिर के बाहर हो जाए ताकि भीड़ जमाना हो उसी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी वह किया गया है और उसमें जो कमी पेशी थी उसे पूरा कर लिया गया है संभावना है कि इस वर्ष जितने भी श्रद्धालु आएंगे वह आराम से खजराना गणेश के दर्शन कर बाहर हो सकेंगे वहीं सुरक्षा को भी ध्यान में रखते हुए वहां पुलिस व्यवस्था लगाई गई है जहां सादा वर्दी में और महिला पुलिसकर्मी भी तैनात होगी और अगर भीड़ बढ़ती है तो उसके लिए भी पुलिस ने अपनी व्यवस्था पुख्ता कर रखी है खजराना मंदिर प्रबंधन से भी मीटिंग की गई है जिसमें उन्हें भी जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं और उनकी जो समस्याएं थी उन्हें भी दुरुस्त किया जा रहा है

Exit mobile version