नंबर 0001 पर दो दावेदार, बोली पहुंची 2 लाख 11 हजार शाम तक यह आंकड़ा 50 से अधिक पर पहुंच सकता है।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

वाहनों के वीआइपी नंबरों की नीलामी का आज अंतिम दिन है। इस बार नई सीरीज के 0001 नंबर के आने से वाहन मालिकों में उत्साह है। 0001 पर दो दावेदार बोली लगा रहे है। गुरुवार सुबह तक बोली 2 लाख 11 हजार तक पहुुंच गई थी। शाम तक उम्मीद है कि यह नंबर ज्यादा कीमत पर बिकेगा। इधर सुबह तक कुल 41 नंबरों पर बोली लगी है। शाम तक यह आंकड़ा 50 से अधिक पर पहुंच सकता है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह से शुरू हुई इस नीलामी में इस बार नई सीरीज एमपी09 जेडएल के नंबर डाले गए है। जिसमें 0001 के लिए दो दावेदार बोली लगा रहे है। एक लाख रुपये की आधार कीमत वाले इस नंबर पर बोली 2 लाख 11 हजार तक पहुंच गई थी। इसके अलावा 0009 नंबर पर भी दो दावेदार बोली लगा रहे है। लेकिन इसकी बोली 50 हजार तक ही पहुंची है। एजेंटों का कहना है कि दोपहर बाद बोली की संख्या बढ़ेगी। अक्सर गुरुवार को ही ज्यादा बोली लगाते है।
हालांकि बोली लगाने के पहले आवेदक को गुरुवार दाेपहर एक बजे तक वाहन पोर्टल पर पंजीयन करवाना होता है। इसके बाद ही वह बोली की प्रक्रिया में शामिल हाे सकता है। उल्लेखनीय है कि अगस्त से वीआइपी नंबरों की नीलामी वाहन पाेर्टल के माध्यम से होने लगी है। इसमें दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए एक ही सीरीज कर दी गई है। वहीं नीलामी भी माह में दो बार के बजा हर सप्ताह होने लगी है, जिससे वाहन मालिकों को फायदा होने लगा है।

इन प्रमुख नंबरों पर लग रही बोली
जानकारी के अनुसार इस बार की नीलामी में जिन नंबरों पर बोली लगी है। उनमें 0001 के अलावा 0002, 0009, 0055, 3333, 0010 , 0099, 0555, 0777, 1000, 9000 और 9999 प्रमुख है।

Exit mobile version