धार जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मांडू में आज से होगी 5 दिवसीय मांडू उत्सव की शुरुआत।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

धार – पश्चिमी मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मांडू में आज शनिवार से 5 दिवसीय (7 से 11 जनवरी ) मांडू उत्सव की शुरुआत हो रही है । मांडू उत्सव का शुभारंभ आज शाम प्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर करेंगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद छतरसिंह दरबार और प्रदेश के उद्योग नीति, निवेश मंत्री श्री दत्तीगांव सहित जिले के अन्य विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष और मांडू नगर पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। मांडू उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश के ख्यातनाम कलाकार और स्थानीय कलाकार 5 दिनों तक गायन, वादन और नृत्य सहित अन्य विधाओं की शानदार प्रस्तुतियां देंगे, अंतिम दिन कवि सम्मेलन भी आयोजित होगा। साथ ही उत्सव में साहसिक खेल गतिविधियों का भी आयोजन होगा।

Exit mobile version