द्वारकापुरी पुलिस ने मोबाइल लुटेरों की गैंग पकड़ी दो नाबालिग भी शामिल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

द्वारकापुरी पुलिस ने मोबाइल लुटेरों की गैंग पकड़ी है गैंग में दो नाबालिग भी शामिल हैं बदमाशों से करीब दो लाख रुपए मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी जब्त हुए है, जो उन्होंने अलग-अलग जगह से लूटे थे द्वारकापुरी थाना प्रभारी बृजेश मालवीय के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रधान आरक्षक पंकज सांवरिया, नितेश बघेल, धर्मेंद्र सोनगरा की टीम ने दो नाबालिग लड़कों को पकड़ा उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने गैंग के सरगना के रूप में मोनू पिता चैन सिंह नाथ निवासी अहिर खेड़ी नाथ मोहल्ले का नाम बताया पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया और सख्ती बरती तो

आरोपी ने बताया कि वह शहर में मोबाइल लूट की वारदातें करते है लूट के बाद मोबाइल को सस्ते दामों में बेच देते हैं पुलिस ने उनके बताएं जगह पर जांच पड़ताल की तो कई जगह के सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगे जिसमें यह बदमाश वारदात करते नजर आ रहे हैं बदमाशों से 6 मोबाइल और एक गाड़ी जप्त हुई है गाड़ी उन्होंने चोरी की है

Exit mobile version