द्वारकापुरी थाना क्षेत्र मे अज्ञात बदमाश ने सुने घर को बनाया निशाना सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार चोरी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है ऐसा ही एक मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां फरियादी घर के बाहर गए हुए थे तभी किसी अज्ञात बदमाश द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए हैं वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

दरअसल पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहां कार्तिक जैन निवासी 103 मजिस्टिक अपार्टमेंट गेट रोड के रहने वाले हैं जिन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि अज्ञात आरोपी ने अलमारी से सोने चांदी के जेवरात आठ से 10 तोला जिनकी कीमत लगभग 3 लाख ₹ से अधिक की बताई जा रही है जिसे कोई अज्ञात बदमाश द्वारा चोरी करके फरार हो गया है फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल ने शुरू कर दी है पुलिस का कहना है शीघ्र बदमाशों की तलाश की जाएगी

Exit mobile version