इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में फिर एक चोरी की वारदात सामने आई है जहां एक हॉस्पिटल में स्थित मेडिकल में चोरो ने घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और नकदी रुपए लेकर फरार हो गया घटना सीसीटीवी में कैद हुई है जिसके आधार पर पुलिस अज्ञात चोर की तलाश में जुटी है
मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है क्षेत्र में स्थित संकल्प हॉस्पिटल में अपना मेडिकल संचालित करने वाले दीपक शर्मा ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनके मेडिकल में अज्ञात चोर ने ताला तोड़ा और उसमें रखे 40 हजार रुपए नगद चुराकर फरार हो गया घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है
