द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपी किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक महिला के साथ चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई थी और मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था वहीं पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में मिले थे जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और दो आरोपियों को धर दबोचा पकड़े गए आरोपियों से अन्य क्षेत्रों में भी की गई चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा हुआ है

मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहां एक बुजुर्ग महिला के साथ उस वक्त चेन स्नेचिंग की घटना हुई थी जब वह अपने रिश्तेदार को टिफिन देने जा रही थी उसी दौरान बाइक सवार बदमाशों द्वारा चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे वहीं घटना की रिपोर्ट के बाद पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें 1 पल्सर बाइक का नंबर पुलिस को मिला जिसके आधार पर उसकी डिटेल निकाली गई और आरोपी का मोबाइल नंबर निकाला गया वही उसकी लोकेशन निकाली गई जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुची और दो आरोपियों को धर दबोचा पकड़े गए आरोपियों से अलग-अलग क्षेत्रों में चैन स्नैचिंग की घटना का भी खुलासा हुआ है जिनसे 3 लूटी हुई सोने की चैन घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद की है पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है वहीं इनके और भी अन्य साथी हैं जिनकी तलाश की जा रही है फिलहाल पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है जिनसे और भी मामले की में खुलासे होने की संभावना है।

Exit mobile version