इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में फिर चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए सोने चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया फरियादिया की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के गुरु शंकर नगर में रहने वाली माया पचोरे नामक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी वह अपने परिवार के साथ नवरात्रि के कार्यक्रम में शामिल होने अपने ससुराल गई थी वहां से लौट कर आई तो घर का ताला टूटा हुआ था और घर में रखे नगदी रुपए और सोने चांदी के जेवर नहीं है और घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था जिसे कोई अज्ञात चोर चुरा कर फरार हो गया महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है।
