इंदौर शहर में लगातार आत्महत्याओं के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां मजदूरी का काम करने वाले युवक ने अपने ही घर में जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर दी थी फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है
दरअसल पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है यहां के रहने वाले आयुष उम्र 23 वर्ष युवक ने अपने ही घर में जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली है युवक मजदूरी का काम करता था युवक शराब पीने का आदी था वहीं परिजनों ने आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी
