द्वारकापुरी क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशो ने वृद्ध महिला को बनाया निशाना और चेन लूटकर भाग निकले

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

द्वारकापुरी क्षेत्र में सोमवार दिनदहाड़े एक वृद्ध महिला को बाइक सवार बदमाशो ने अपना निशाना बनाया और महिला के गले से सोने की चेन लूटकर भाग निकले । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर बदमाशो की तलाश शुरूकर दी है ।
घटना सोमवार दिनदहाड़े की है । जब एक वृद्ध महिला अपने परिवार के सदस्य को टिफिन देने जा रही थी । तभी घर के पास ही बाइक सवार दो बदमाशो ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली ओर बदमाश भाग निकले । इससे पहले भी बदमाशो ने अन्नपूर्णा क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी ।
मामले में पुलिस ने शिकायत दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरूकर दी है । पुलिस को क्षेत्र में कुछ सीसीटीवी भी मिले है । जिससे उम्मीद है की बदमाश जल्द पुलिस की हिरासत में होंगे ।

Exit mobile version