दो वाहन चोरों को चंदननगर पुलिस ने किया गिरफ्तार चार चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

चंदननगर पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पकड़े गए वाहन चोरों से 4 मोटरसाइकिल बरामद की है जो अलग-अलग क्षेत्रों से चुराई गई थी बदमाशों से पूछताछ की जा रही है जिनसे और भी खुलासे होने की संभावना है

मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक क्षेत्र में सस्ते दामों पर मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूम रहे हैं सूचना के बाद घेराबंदी कर बदमाशों को चंदन नगर चौराहे से गिरफ्तार किया गया जिनसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि मोटरसाइकिल चोरी की है बदमाशों ने पूछताछ में अपना नाम गुलफाम और फतेह होना बताया जो चंदन नगर क्षेत्र के ही रहने वाले हैं फिलहाल दोनों वाहन चोरों से चार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है जिनसे पूछताछ की जा रही है

Exit mobile version