इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक ट्रक ड्राइवर के साथ दो बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया और उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गए फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है
मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का है जहां महाराष्ट्र से ट्रक लेकर आए ट्रक ड्राइवर मनीष कुमार यादव ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी वह महाराष्ट्र से ट्रक लेकर आया था और कुछ देर के लिए बाईपास पर खड़ा था उसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश आए और ट्रक के ऊपर चढ़कर उसका मोबाइल लूटा और फरार हो फरियादी तुरंत डायल हंड्रेड पर सूचना दी थी लेकिन जब तक डायल हंड्रेड पहुंची तब तक फरियादी वहां से जा चुका था जिसके बाद पुलिस ने दोबारा फरियादी को बुलवाया और उसकी की शिकायत पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है वही डीसीपी के मुताबिक दोनों आरोपी चिन्हित हो गए हैं जो तेजाजी नगर थाना पर लूट के मामले में पकड़े गए हैं अब लसूड़िया पुलिस प्रोटेक्शन वारंट के तहत उन्हें लेकर आएगी और उनसे पूछताछ करेगी
