अभिनव कला समाज सभागृह में आयोजित दो दिवसीय ज्योतिष और विद्वान सम्मान समारोह का समापन हुआ,,,, इस मौक़े पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने ज्योतिष से जुड़े विभिन्न विद्याओं के आधार पर परामर्श दिया।
इस दो दिवसीय ज्योतिष सम्मेलन अवसर पर वैदिक, जन्मकुंडली, हस्तरेखा, मस्तिष्क रेखा, वास्तु, अंक गणित, टैरो कार्ड से जुड़े विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे,,, इसके साथ विद्वानों का सम्मान भी किया गया। श्री महायोग शनि अनुसंधान सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित सम्मेलन में आम लोगों को भी निशुल्क परामर्श दिया गया।
