दो कॉलोनी के बीच छोटी सी दीवार बनी विवाद विराट नगर और विकास नगर सीमा क्षेत्र का मामला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मुसाखेडी स्थित विकास नगर कॉलोनी पप्पू ठाकुर नाम के व्यक्ति ने काटी है,, इस कॉलोनी से सटे विराट नगर के अपने हिस्से में ठाकुर ने छोटी सी दीवार बनाई थीं,, जिसकी यहां रहने वाले रहवासी देवहरे ने शिकायत की,, जिसका भौतिक सत्यापन करने के बाद शिकायतकर्ता का निर्माण नियम विरुद्ध पाया गया,,

विराट नगर में रहने वाले देवहरे नामक व्यक्ति ने शिकायत की थी उसके घर के सामने कॉलोनीनाइजर ने अवैध दीवार खड़ी कर दी है,, जबकि मौके पर पाया गया की एक छोटी सी दीवार शिकायकर्ता के घर के पीछे है,, ठाकुर के मुताबिक उस पिछले हिस्से में नियम विरुद्ध वॉश रूम बना है, जो उनकी कॉलोनी के सामने खुलता है,, बस इसी बाथरूम को कवर करने के लिए छोटी दीवार उठाई गई जो उनकी ही जमीन पर है,, बहरहाल शिकायत के बाद मौके पर पहुंचें जेड ओ अतीक खान ने दोनों पक्षों को आपसी सहमति और नियमानुसार कार्य करने को कहा है,,

Exit mobile version