दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए एक युवक की डूबने से मौत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के खुड़ेल थाना क्षेत्र में मौजूद मुहाड़ी वाटरफॉल में एक युवक के डूब जाने से मौत हो गई है फिलहाल रेस्क्यू कर उसकी बॉडी को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए इंदौर के जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया है तो वहीं पूरे मामले की जांच में खुडेल पुलिस जुटी हुई है।

पूरा मामला इंदौर के खोडल थाना क्षेत्र का है खोडल थाना क्षेत्र के मोहंदी वॉटरफॉल पर इंदौर का रहने वाला युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए गया हुआ था बताया जा रहा है युवक शुभम होटल मेरियट में काम करता था लेकिन वीकली ऑफ होने के चलते अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए वहां पर गया हुआ था इसके बाद जहां सभी दोस्त गहरे पानी में जाकर नहा रहे थे तो वही शुभम भी उनके साथ गहरे पानी में जाकर नहाने लगा लेकिन इसी दौरान वह ज्यादा गहरे पानी में चल गया और तैरना नहीं आने के कारण डूबने के कारण उसकी मौत हो गई वही बताया जा रहा है कि मृतक युवक मुल्यतः नागपुर महाराष्ट्र का रहने वाला है लेकिन पिछले कुछ दिनों से इंदौर में रहकर ही कम कर रहा था फिलहाल जैसे ही युवक के डूबने की जानकारी उसके साथ गए यूको ने वहां पर मौजूद ग्रामीणों के साथ ही पुलिस को दी इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बॉडी को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए इंदौर के जिला अस्पताल पहुंचाया है और पूरे मामले की काफी बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है बता दे हंडी वाटर पार्क पर इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार सामने आ चुकी है तो वहीं पुलिस प्रशासन कई बार वहां पर जागरूकता के चलते कई तरह के अलर्ट भी जारी कर चुकी है लेकिन उसके बाद भी कई बार लोग सावधानी ना बढ़ाते हुए सीधे गहरे पानी में चले जाते हैं और नहाने के दौरान हादसा हो जाता है।

Exit mobile version