दोपहिया वाहन चुराने वाला शातिर वाहन चोर धराया…-आरोपी के कब्जे से चोरी के 4 दोपहिया वाहन बरामद।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। शहर में अपराध पर नियंत्रण हेतु पुलिस द्वारा, चोरी, नकबजनी, वाहन चोरी संपत्ति संबंधी प्रकरणों में अज्ञात फरार आरोपियों की धरपकड़ लगातार की जा रही है। इस के तहत क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति सस्ते दामो पर मोटरसायकल बेचने के लिये ग्राहक की तलाश में है। क्राइम ब्रांच व थाना मल्हारगंज द्वारा संयुक्त कारवाही करते हुए आरोपियों को घेराबंदी कर पकडा। इसमें आरोपी कान्हा सामंत रुक्मणी नगर छोटा बांगड़दा का होना बताया । आरोपी कान्हा सामंत पूर्व में भी थाना ऐरोड्रम, थाना बाणगंगा से मोबाइल स्नेचिंग,वाहन चोरी के अपराधों में जेल में बंद हो चूका है। आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा थाना मल्हारगंज, थाना अन्नपूर्णा, थाना राजेंद्र नगर, थाना एमआईजी क्षेत्र से मोटर सायक़ल चोरी कर बेचने की फिराक मे था । उक्त सभी वाहन चोरी के अपराधो में संबंधित थाने पर फरियादी के द्वारा पहले से अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कराए गए है।।आरोपी के कब्जे से 4 दोपहिया वाहन बरामद की गई। मल्हारगंज पुलिस द्वारा अन्य चोरी कि घटनाओं के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version