इंदौर। सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी 8 जनवरी और गुयाना के सहकारी गणराज्य के राष्ट्राध्यक्ष डॉ मोहम्मद इरफान अली 9 जनवरी को देवगुराड़िया स्थित सीएनजी प्लांट का दौरा करेंगे। देवगुराडिया ट्रेचिंग ग्राउंड को पूरी तरह से सजा दिया गया है। दोनों राष्टध्यक्षों का कार्यक्रम इस प्रकार है .
8 जनवरी 2023
चंद्रिका प्रसाद संतोखी सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्राध्यक्ष का कार्यक्रम
– 5 बजे से 6.30 बजे तक देवगुराड़िया प्लांट पर रहेंगे
– होटल रेडिशन ब्लू से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट , टैचिंग ग्राउंड देवगुराड़िया के लिए प्रस्थान
– ट्रेचिंग ग्राउंड प्लांट पर आगमन
– 550 टीपीडी बायो-सीएनजी प्लांट का प्रजेंटेशन तथा दौरा
– मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी (नेप्रा) का दौरा
– बायो-रेमेडिएशन साइट (स्वच्छता की परी) का दौरा और वृक्षारोपण ।
9 जनवरी 2023 —
डॉ मोहम्मद इरफान अली गुयाना के सहकारी गणराज्य के राष्ट्राध्यक्ष का कार्यक्रम
4. 45 से 5 . 40 तक देवगुराड़िया प्लांट पर रहेंगे
होटल द पार्क से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट , टैचिंग ग्राउंड देवगुराड़िया के लिए प्रस्थान
550 टीपीडी बायो- सीएनजी प्लांट का प्रजेंटेशन तथा दौरा
मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी (नेप्रा) का दौरा
बायो-रेमेडिएशन साइट (स्वच्छता की परी) का दौरा और वृक्षारोपण ।
269 प्रवासी भारतीय हो चुके है सम्मानित
प्रवासी भारतीय सम्मेलन हर साल प्रवासी भारतीयों को प्रवासी भारतीय समेलन पुरस्कार से किया जाता है। इंदौर में होने वाले सम्मेलन में 27 प्रवासी भारतीयों का राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मेलन से पहले 2003 से अभी तक 269 प्रवासी भारतीय सम्मानित हो चुके है। किस वर्ष कितने प्रवासी भारतीय सम्मानित हुए है उनकी सूची —
2021- 30 प्रवासी भारतीय सम्मनित हुए
2019 – 30
2017- 30
2015- 15
2014- 13
2013- 15
2012- 15
2011- 15
2010- 14
2009 – 13
2008 – 12
2007 – 15
2006 – 15
2005 – 15
2004 – 12
2003 – 10
