दोनों हाथों में चाकू रख नाचते हुए रील बनाकर इंटरनेट मीडिया पर जारी की, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अपराध शाखा के डीसीपी निमिष अग्रवाल के मुताबिक आरोपित का नाम सुजल काले निवासी सुविधि नगर है।
इंदौर। बदमाश को रील बना कर इंटरनेट मीडिया पर जारी करना भारी पड़ गया। वीडियो पुलिस तक पहुंच गया और क्राइम ब्रांच वालों ने उसे पकड़ कर अवैध हथियार रखने के आरोप में केस दर्ज कर लिया।

अपराध शाखा के डीसीपी निमिष अग्रवाल के मुताबिक आरोपित का नाम सुजल काले निवासी सुविधि नगर है। आरोपित का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह दोनों हाथों में चाकू दिखा कर नाच रहा था। इसके पूर्व पुलिस सत्यम को पिस्टल और युवराज को चाकू सहित गिरफ्तार कर चुकी है।

Exit mobile version