देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में नशाखोरी और गुंडागर्दी से घबराए परिवारों ने घर के बाहर लगाए पोस्टर…..

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

. खरगोन की एक तस्वीर आपको याद होगी खरगोन दंगे के बाद हिंदू परिवार के लोगों ने अपने घर के बाहर लिख दिया था हमारा घर बिकाऊ है। क्योंकि वो लोग दंगे से परेशान हो चुके थे। लेकिन अब एक तस्वीर देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर से सामने आई है जहां नशाखोरी से परेशान मकान मालिकों ने अपने घर के बाहर लिख दिया हमारा घर बिकाऊ है,लोग पलायन करने के लिए मजबूर है और लगभग 25 परिवार के लोग है। जिनका कहना है हमें पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है पूरा मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के ट्रेजर टाउन कॉलोनी के ईडब्ल्यूएस टॉवर का है।

डरी घबराई महिलाओं ने सुनाई आपबीती बदमाश खुलेआम गांजा और चरस बेचते हैं घर से निकलने में डर लगता है ना हम सुरक्षित है ना हमारी बच्चियां सुरक्षित है और हमारी इस दर्द को सुनने वाला कोई नहीं है। पुलिस अगर एक्शन लेती तो शायद ये हालात नहीं बनते।

रात को लाइट बंद कर देते हैं कैमरे तोड़ देते हैं और महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें करते हैं। पुलिस को कई बार शिकायत की थी लेकिन नहीं हुई सुनवाई। दहशत के खौफ में रोज जीने से अच्छा है कि अपना मकान छोड़कर कहीं और जाकर किराए पर रह ले क्योंकि हमारी बच्चियां अब बड़ी हो रही है हमें घर में अकेले रहने में डर लगता है।

यह हाल उस शहर का है जहां पुलिस कमिश्नरी लागू है मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी है। इस शहर में एक पुलिस कमिश्नर दो एडिशनल पुलिस कमिश्नर आधा दर्जन से अधिक डीसीपी एक दर्जन से अधिक एडिशनल डीसीपी एक दर्जन से अधिक एसीपी दो दर्जन से अधिक थाना प्रभारी के हाथो में लायन आर्डर की कमान हैं। देश का सबसे स्वच्छ शहर को सबसे सुरक्षित शहर होने का पुलिस कमिश्नरी दावे करती है।यह तस्वीर इंदौर की पुलिस कमिश्नर पर उठा रही है गंभीर सवाल। जनप्रतिनिधियों की बात करें तो बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन भी इसी शहर में रहती है और सबसे खास बात है मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा इंदौर के ही प्रभारी मंत्री है।

- Advertisement -
Exit mobile version