देर रात हुई 2 इंच बारिश ने निगम की पोल खोल कर रख दी गौड़ाऊंन की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

https://youtu.be/hrxNJEw7jLI

इंदौर में देर रात हुई 2 इंच बारिश ने निगम की पोल खोल कर रख दी है जहा लगातार इंदौर ननगर निगम जर्जर भवनों पर कार्यवाही कर है है ऐसे में दो जगह बड़े हादसे हो जाना कही ना कही निगम की लापरवाही साबित हो रही है वही पहला हादसा मल्हार गंज थाना क्षेत्र में एक बंद पड़े स्कूल की दीवार गिरने से हो गया गनीमत रही कि कोई जनहानि नही हुई वही दूसरी घटना इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में हुई जहा एक गौड़ाऊंन की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और मजदूर घायल हो गया जिसका सीसीटीवी भी सोश्यल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है

दरसअल पूरी घटना इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के देवास नाका क्षेत्र की है जहाँ सोमवार शाम कुछ मजदूर एक ट्रक में से सामान उतारने के काम कर रहे थे तभी गौडाउन के जर्जर दीवार दो मजदूरो पर जा गिरी जिससे एक मजदूर अर्जुन परमार की मौके पर ही मौत हो गई वही घायल को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है वही मजदूर पर दीवार गिरने का सीसीटीवी फुटेज सोश्यल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है

Exit mobile version