इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में कलेक्टर के आदेश का बड़ा असर देखने को मिला। शहर में देर रात तक शराब खोरी करवाने वाले पबो पर एसडीएम रेवेन्यू डिपार्टमेंट, आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई देखने को मिली। लेकिन एक ओर जहां कार्रवाई जारी थी, वही बाईपास स्थित स्काईलाइन पब में देर रात तक शराब परोसी जा रही थी। जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई जरूर करता है, लेकिन जिन पब पर राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है उन पर कार्रवाई नहीं होती। इंदौर कलेक्टर इलैयाराजा ने सख्त निर्देश जारी कर देर रात तक पब संचालित होने पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
आम जनता से कलेक्टर की अपील वीडियो या व्हाट्सएप पर दे सूचना करेंगे कड़ी कार्रवाई
Time News की टीम ने जब पूरे मामले को लेकर इंदौर कलेक्टर इलैयाराजा टी से बातचीत की तो कलेक्टर ने बताया कि कार्रवाई रोज जारी रहेगी। स्काईलाइन पब का एक वीडियो सामने आया है वीडियो की सत्यता की जांच करने के लिए टीम सीसीटीवी फुटेज चेक करने के लिए जाएगी। अगर पब देर रात संचालित होता हुआ मिला तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही इंदौर शहर में पब या बार देर रात तक संचालित होते मिलते हैं या फिर कोई गोपनीय सूचना आती है तो उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही आम जनता से कलेक्टर ने अपील की वीडियो या मैसेज के माध्यम से सूचना दें सूचना कर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा, इसके साथ ही कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
कैलाश विजयवर्गीय का देर रात शराब खोरी कर घूमते लड़के लड़कियों पर आया था बयान
बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का देर रात तक युवाओं को नशे में धुत देख दो चार चाटे जड़ने का एक बयान सामने आया था। जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था देर रात तक युवा नशे की लत में इस तरह चूर नजर आते हैं कि ऐसा मन करता है की उतरकर इनमें दो चार जड़ दूं। बीजेपी के राष्ट्र महासचिव कैलाश जी के इस बयान का कांग्रेस ने भी जमकर विरोध किया था। लेकिन जिस तरह से देर रात में युवक-युवती नशे की हालत में नजर आते हैं उसके बाद कई विवादित स्थितियां बनती हैं. शहर की शांति और कानून व्यवस्था भी बिगड़ती है। लेकिन उच्च पदों पर बैठे अधिकारी दिखावटी कार्रवाई करते नजर आते हैं। लेकिन जिस तरीके से शहर में देर रात तक पब में शराब परोसी जाती है उस पर ना ही आबकारी विभाग कोई कार्रवाई करता नजर आता है, ना ही क्षेत्र की स्थानीय पुलिस और ना ही जिला प्रशासन।
शराब के नशे में देर रात रोड पर हंगामा करते कई वीडियो लड़कियों के भी आ चुके हैं सामने
इंदौर शहर में बाहर से पढ़ने आए युवक युवतियां देर रात को पबों में पहुंचकर शराब पार्टियां करते हैं उसके बाद नशे की हालत में रोड पर हंगामे करते नजर आते हैं। कभी कार की छत पर तो कभी शराब के नशे में एक दूसरे के कपड़े फाड़ते नजर आए हैं। इस प्रकार के पबो के कई वीडियो Time News पहले भी प्रमुखता से दिखा चुका है।
फायर एनओसी नहीं होने पर टिकटेकटो पब बंद कराया
इंदौर। कलेक्टर इलैया राजा टी के निर्देश पर कार्रवाई करने पहुंचे जिला प्रशासन की टीम द्वारा फायर सेफ्टी की अनुमति नहीं होने के चलते फिलहाल tic-tac-toe को बंद करवाया गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम अंशुल खरे सख्त निर्देश दिए कि बिना वसा फायर सेफ्टी एनओसी के बाहर का संचालन नहीं किया जाएगा। प्रशासन कि टीम द्वारा गुमाश्ता, फायर सेफ्टी, सर्टिफिकेट की जांच की गई एवं खाने के सेम्पल भी लिए गए।
