देर रात केफे पर पुलिस का छापा कैफे की आड़ में चलाये जा रहे हुक्का बार प्रतिबंधित सामान जब्त

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर पुलिस ने सयाजी होटल के समीप एक मॉल के तीसरे माले पर एक कैफे की आड़ में चलाये जा रहे प्रतिबन्धित हुक्का बार पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में हुक्का और सामग्री जब्त की है मौके पर पुलिस ने तीन से चार युवकों को भी अपनी गिरफ्तर में लिया है

दरअसल विजयनगर पुलिस सूचना के आधार पर सयाजी होटल के पास एक मॉल की तीसरी मंजिल पर 24 कैफे रेस्टोरेंट में उसको अंदर से बंद करके कुछ युवको को प्रतिबंधित हुक्का पिलाया जा रहा है अवैध तौर पर ये गतिविधि कैफे संचालक द्वारा कराई जा रही थी सूचना पर पुलिस मोके पर पहुची तो गेट अंदर से बंद था बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस गेट तोड़कर अंदर घुसी को हुक्का पी रहे युवकों को पकड़ा वहीं पुलिस ने मोके से बड़ी मात्रा में हुक्का और उसकी सामग्री भी जब्त की है।

Exit mobile version