देर रात्रि सराफा चौपाटी में ग्राहक और दुकानदार का विवाद पुलिस ने दोनों ही पक्षों को हिदायत देकर छोड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में सराफा चौपाटी में ग्राहक और दुकानदार का आपसी विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा कि एक दूसरे पर लात घुसा की बरसात शुरू हो गई इस दौरान मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था हालांकि तत्काल पुलिस मौके पर से दोनों ही पक्षों को थाने पकड़ कर लेकर पहुंचे। दोनों पक्षों ने आपसी राजीनामे के बाद कोई कानूनी कार्यवाही नहीं कराई।

दरअसल मामला सराफा थाना क्षेत्र में मौजूद लगने वाली देर रात्रि चौपाटी में कुछ युवक शराब के नशे में धुत थे और उनका एक दुकानदार से किसी बात को लेकर के विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा कि दूसरों पर लात घुसा से मारपीट करने लगे एक वीडियो मारपीट का सोशल मीडिया पर वायरल हो गया सूचना मिलते ही मौके पुलिस पहुंची और दोनों ही पक्षों को पकड़कर थाने ले गई जहां दोनों पक्षों में आपसी राजीनामे के बाद कोई भी कानूनी कार्यवाही से इंकार कर दिया फिलहाल पुलिस ने दोनों ही पक्षों को हिदायत देकर छोड़ा है।

Exit mobile version