इंदौर में सराफा चौपाटी में ग्राहक और दुकानदार का आपसी विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा कि एक दूसरे पर लात घुसा की बरसात शुरू हो गई इस दौरान मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था हालांकि तत्काल पुलिस मौके पर से दोनों ही पक्षों को थाने पकड़ कर लेकर पहुंचे। दोनों पक्षों ने आपसी राजीनामे के बाद कोई कानूनी कार्यवाही नहीं कराई।
दरअसल मामला सराफा थाना क्षेत्र में मौजूद लगने वाली देर रात्रि चौपाटी में कुछ युवक शराब के नशे में धुत थे और उनका एक दुकानदार से किसी बात को लेकर के विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा कि दूसरों पर लात घुसा से मारपीट करने लगे एक वीडियो मारपीट का सोशल मीडिया पर वायरल हो गया सूचना मिलते ही मौके पुलिस पहुंची और दोनों ही पक्षों को पकड़कर थाने ले गई जहां दोनों पक्षों में आपसी राजीनामे के बाद कोई भी कानूनी कार्यवाही से इंकार कर दिया फिलहाल पुलिस ने दोनों ही पक्षों को हिदायत देकर छोड़ा है।
