देपालपुर विधानसभा में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, कांग्रेस विधायक विशाल पटेल ने दिया जीत का मंत्र

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

भले ही मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन कांग्रेस के मौजूदा विधायक स्वयं को कांग्रेस प्रत्याशी मानकर आगामी विधानसभा चुनाव में लड़ने के लिए मैदान में आ गए हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर देपालपुर विधानसभा में विधायक एवं संभावित कांग्रेस प्रत्याशी विशाल जगदीश पटेल ने कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थकों की देपालपुर नगर के इंदौर रोड स्थित श्री जगदीश पटेल वेयर हाउस पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। जिसमें विधायक पटेल ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के जंगल राज के खिलाफ जमकर मुखर होकर जन विरोधी नीतियों के बारे में आम लोगों को अवगत करवाते हुए कांग्रेस की अच्छी रीति नीति के बारे में बताया गया और कांग्रेस सरकार आने पर कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ आम जनता को मिलेगा इसके लिए हमें एकजुट होकर मैदान में डटे रहना है हमें हमारे प्रतिस्पर्धी को किसी भी स्थिति में धूल चटाना है। विधायक विशाल पटेल ने भाजपा प्रत्याशी मनोज पटेल द्वारा पूर्व में लगाए गए आरोपी को निराधार बताते हुए कहा कि मेरी स्वेच्छा निधि का एक-एक हिसाब मेरे पास उपलब्ध है मैं और मेरा बेटा एक करोड रुपए साल का इनकम टैक्स भरते हैं और आप हमें कहते हैं कि हम हमारे लोगों के अकाउंट में स्वेच्छा निधि की राशि डालकर गरीब बहनों के विवाह में दहेज देते हैं यहां आरोप निराधार हैं मैं अपनी जेब से गरीब बहनों के विवाह के लिए दहेज सामग्री देता हूं। इस अवसर पर कलोता समाज के प्रतिष्ठित नरेंद्र मंडलोई को देपालपुर विधानसभा के लिए कांग्रेस का चुनाव संचालक बनाया गया है।

Exit mobile version