देपालपुर में विधानसभा स्तरीय विश्व मंगल अनुष्ठान संपन्न

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

विश्व मंगल अनुष्ठान के रुप में एक पवित्र संकल्प के साथ पुर्व विधायक मनोज पटेल द्वारा आयोजित देपालपुर नगर में सामूहिक सुंदर काण्ड पाठ का सदंपती आयोजन से विश्वमंगल का प्रयोजन संपन्न हुआ। भारतीय नववर्ष का स्वागत सुन्दर काण्ड के माध्यम से,सामूहिक संकल्प के साथ ही नव दुर्गा उत्सव का प्रथम दिन आध्यात्मिक दृष्टिकोण से सिद्ध रात्रि में इस प्रकार के आयोजन में भाग लेने पर अनेक पुण्य फलों की प्राप्ती होती हैं। 5100 सो जोड़े का एक साथ सुंदरकांड का पाठ देपालपुर नगर में एक ऐतिहासिक आयोजन हुआ है, जो गुरुवार को महिषासुर मर्दिनी माता की शरण में रहकर देपालपुर नगर के देवी माता मंदिर में संपन्न हुआ है। सामुहिक पाठ की उर्जा शक्ति से देपालपुर नगरी का कण कण बजरंग बलि के साहस की गाथा को धारण कर अजस्त्र शक्तियों की उर्जा को प्राप्त करने का एक सौभाग्य हुआ हैं। पूर्व विधायक का देपालपुर विधान सभा में राजनिति और विकास कार्यों का एक अनुभव युक्त नेतृत्व पुनः देपालपुर क्षेत्र के विकास की ऐतिहासिक गाथा को दोहराने को संकल्पित है। जिस प्रकार महावीर हनुमान जी ने राम कार्य और आज्ञा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाकर बिना विश्राम किए अपनें लक्ष्य को पूरा किया पूर्व विधायक मनोज पटेल भी देपालपुर के विकास को लेकर अविराम कार्यरत है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपने नेता मनोज पटेल से एक सीख लेकर अविराम पार्टी के कार्य और अपने उत्तरदायित्व को पुर्ण ईमानदारी से करते हुवे जनता को जागरूक कर भाजपा की उपलब्धियों से अवगत कराते हुवे बिना विश्राम किए जनता के प्रति प्राप्त जिम्मेदारियों को पूरा करने मैं जुट जाना चाहिए, ताकी देपालपुर विधान सभा विकास के इतिहास को एक विकसित आदर्श देपालपुर विधान सभा के रुप में दोहरा पाएं। सुंदरकांड पाठ के द्वितीय वर्ष के साथ सौभाग्य सुहासित इन सिद्ध क्षणों में ,इस अनूठे अयोजन का सभी धर्म प्रेमी जनता, कार्यकर्ताओं लाभ उठाया।

Exit mobile version