देपालपुर एसडीएम रवि वर्मा, तहसीलदार शेखर चौधरी और अजय अहिरवार ने लिया नो कार डे अभियान में भाग

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जिला प्रशासन इंदौर ने नवाचार करते हुए एक दिवसीय नो कार डे मनाया गया। इंदौर कलेक्टर डॉ.इलैयाराजा टी के निर्देश पर समस्त जिले के अधिकारी कर्मचारियों ने पर्यावरण को बचाने के लिए एक दिवसीय पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर किया। इसी क्रम में देपालपुर एसडीएम रवि वर्मा, देपालपुर तहसीलदार शेखर चौधरी, हातोद तहसीलदार अजय अहिरवार ने अपने दफ्तर के कामकाज के साथ-साथ ग्रामीण अंचल में बाइक से घूमकर बीते दिनों हुई बारिश से नुकसानी जायजा लिया। क्षेत्रीय एसडीएम रवि वर्मा ने चर्चा में बताया कि इंदौर जिले में नौ कार डे रखा गया है। जिसमें आज के दिन हम लोग कार का इस्तेमाल नहीं करेंगे। पर्यावरण को बचाने की यह एक पहल है हम सब जानते हैं कि पर्यावरण प्रकृति है तो सब कुछ है। इसीलिए आज इंदौर से संबंधित सभी सरकारी अधिकारी कर्मचारी कार का इस्तेमाल नहीं करते हुए मोटरबाइक साइकिल या सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर कार्यालय पहुंचे। मैं आज देपालपुर मोटरबाइक से आया मुझे ऐसा लगता है कि महीने में एक बार तो ऐसा कर ही सकता हूं। बहुत जगह ऐसी रहती हैं कि जहां कार से जाने में परेशानी होती है तो मुझे मोटरबाइक का यहां भी एक फायदा दिखा।

Exit mobile version