दृष्टिहीन छात्रा से असमानता का व्यवहार, वाइस प्रिंसिपल सस्पेंड

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

दृष्टिहीन छात्रा से असमानता का व्यवहार करने पर कलेक्टर इलैया राजा टी. ने नवीन मालव कन्या स्कूल के वाइस प्रिंसिपल तरुणसिंह बघेल को सस्पेंड कर दिया।
9वीं की छात्रा राधिका चौहान हरसौला की रहने वाली है। वह इतनी दूर (करीब 20 किमी) से महू नाका तक पढ़ने आती है। छात्रा ने त्रैमासिक परीक्षा के लिए राइटर की मांग की थी, लेकिन वाइस प्रिंसिपल ने छात्रा से स्वयं का राइटर लाने का कहा तो छात्रा ने इसकी शिकायत कलेक्टर से कर दी। इस पर कलेक्टर ने प्रिंसिपल आरके कोरी आैर वाइस प्रिंसिपल बघेल को तलब किया। कलेक्टर का कहना है छात्रा दृष्टिहीन है। उसे एडमिशन के दौरान भी परेशान किया गया था। यदि वह पढ़ना चाहती है तो शिक्षकों को उसकी मदद करनी चाहिए। विद्यार्थियों से स्कूल है, शिक्षकों से नहीं। कलेक्टर प्रिंसिपल कोरी को भी सस्पेंड करना चाह रहे थे, लेकिन स्कूल पर असर पड़ता, उन्हें नोटिस देकर छोड़ दिया।
प्रिंसिपल कोरी ने बताया छात्रा ने दो पेपर में स्वयं के राइटर से लिखवाया था, लेकिन अन्य पेपर में राइटर ने आने से मना कर दिया।

Exit mobile version