दुष्कर्म पीड़िता का बयान लेने वाला एएसआइ निलंबित

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। दुष्कर्म पीड़िता से बिना महिला पुलिसकर्मी के बयान लेने वाले राजेंद्र नगर थाने के एएसआइ को निलंबित कर दिया गया है। कुछ दिन पहले राजेंद्र नगर थाने में एक महिला ने कमलसिंह ठाकुर पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। इसके लिए एएसआइ हरिओम शर्मा ने उसे बयान के लिए थाने बुलाया और एकांत में बिना महिला अधिकारी के बयान लिए। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसीपी गांधीनगर से की थी। जांच के बाद एएसआइ के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Exit mobile version