इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में पिछले दिनों सड़क पर दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने नाममात्र की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया तो पीड़ित परिवार पूरी शिकायत लेकर डीसीपी के पास पहुंचा और पूरे मामले में उचित कार्रवाई को लेकर शिकायती आवेदन दिया है जिस पर डीसीपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पूरा मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है खजराना थाना क्षेत्र में पिछले दिनों दीपावली के समय सड़क पर दुकान लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए और जमकर विवाद हुआ फिलहाल इस पूरे मामले में दोनों ही पक्ष खजराना थाने पर पहुंचे तो पुलिस ने इस पूरे मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर नाममात्र की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया इस बात पर दूसरा पक्ष पूरे मामले की शिकायत लेकर डीसीपी के पास पहुंचा और पूरे ही मामले में इस बात की जानकारी दी की मारपीट करने वाले लोगों ने उन्हें जाति सूचक शब्दों के साथ ही अलग-अलग तरह से अपमानित किया लेकिन जब वह खजराना थाने पर पूरे मामले की शिकायत लेकर पहुंचे तो किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं की गई बल्कि उन पर ही संबंधित पक्ष के दबाव में कार्रवाई कर दी गई साथ ही पीड़ित पक्ष ने इस दौरान डीसीपी को एक वीडियो भी मारपीट का दिया है जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से पीड़ित महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट की जा रही है फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
