दुकान गए कपड़ा व्यापारी के घर में चोरी, 20 लाख का माल ले गए चोर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

गांधीनगर थाना क्षेत्र के मंगल मार्ग स्थित सूने घर में घुसे चोर, रात को व्यापारी घर लौटा तो चोरी का पता चला।
गांधीनगर थाना क्षेत्र के मंगल मार्ग स्थित कपड़ा व्यापारी के घर पर बदमाशों ने धावा बोला और करीब 20 लाख रुपये की चोरी कर फरार हो गए। घटना उस वक्त की है जब बुधवार को व्यापारी दुकान गया हुआ था और माता-पिता पुणे किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

व्यापारी चिराग जैन ने बताया कि सुबह घर पर ताला लगाकर दुकान चला गया था। रात में 11 बजे लौटा तो घर की लाइट चालू थी। अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। अज्ञात बदमाश करीब 10 लाख रुपये कीमती सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण सहित करीब 10 लाख रुपये नकद चुराकर ले गए। पुलिस के अनुसार, मामले में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश कर रही है।

TAGGED:
Exit mobile version